An online Muslim photo & wallpapers. Islamic wallpapers, latest news & updates.
Random Quran quotes
Quran Quote : That ye serve none but Allah. (Hood-26)   View All
Random Hadith
Hadith Quote : Narrated Abu Aiyub Al-Ansari: Allah's Apostle said   View All
Islamic Wallpapers


यूरोप के कई देशों के बाद अब इटली में बुर्के पर बैन लग जाएगा। इटली की संसदीय समिति ने उस ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है जिसमें कहा गया है कि महिलाएं सार्वजनिक जगह पर चेहरा ढकने वाला कपड़ा नहीं पहन सकती हैं।

इस बिल को प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के गठबंधन की सहमति मिल चुकी है लेकिन विपक्षी पार्टियों ने इसके खिलाफ वोट डाला है। गर्मी की छुट्टियों के बाद यह बिल संसद में पेश किया जाएगा। अगर यह बिल पारित हो जाता है तो सार्वजनिक जगह पर बुर्का, नकाब या चेहरा ढकने वाला कोई कपड़ा पहनने पर 150-300 यूरो का जुर्माना लगेगा।

अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को बुर्का पहनने के लिए मजबूर करेगा तो उसे तीन हजार यूरो जुर्माने के साथ 12 महीने की जेल हो सकती है। यूरोप में बेल्जियम और फ्रांस ने पहले से ही बुर्का पहनने पर बैन लगाया हुआ है।

बिल को पेश करने वाले बर्लुस्कोनी की पार्टी के मेंबर ने कहा, ‘5 साल पहले इटली में कोई बुर्का नहीं पहनता है, लेकिन आज यह हर तरफ दिखता है। हम महिलाओं को इस अलगाव से बाहर आने में मदद करना चाहते हैं। मैं उन लोगों के लिए बोलना चाहता हूं जो खुद अपनी आवाज नहीं उठा सकते। ’

इस्लामिक ग्रुप के प्रवक्ता ने बुर्के को बैन करने को अन्यायपूर्ण और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन बताया।

Source : नवभारत टाइम्स

No Comments »

No comments yet.

RSS feed for comments on this post. TrackBack URL

Leave a comment

Islamic Wallpapers
Newsletter Sign Up
Latest News
Urdu News
Hindi News
Kalima Shahada mentioned in Quran
Stories of Sahabah
Popular Quran Quotes
Random 40 Hadith
Modern Muslim Women & Challenges
Marriage & family in Islam
Muslim Women World
Health, Beauty and Islam
Latest Posts
Muslim Women Rights In Islam
Random Photo
  • young Muslim girl doing paintin egypt
Share
Bookmark and Share
Sponsored Links
  1. Surat Web Design
  2. Web Desgin Company
  3. kolkata Web Design Company
Most Popular Video
Facebook Like
Recent Comment
Copyright © 2022 islamicblog.co.in All Rights Reserved.
POWERED BY : SUHANASOFT